{"_id":"60d5ff138ebc3ebc323e42da","slug":"a-boy-killed-widow-in-her-house-abohar-news-pkl4179285149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से घर में घुसे युवक ने कर दी विधवा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी नीयत से घर में घुसे युवक ने कर दी विधवा की हत्या
विज्ञापन
अबोहर। शहर के नजदीकी गांव अमरपुरा में वीरवार आधी रात बुरी नियत से एक घर में घुसे गांव के ही युवक ने लड़की की विधवा मां को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब 58 वर्षीय मृतका कलावंती पत्नी नंदराम की बेटी वीरपाल कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने घर में माता के साथ रहती थीं, वीरवार रात को वह अपनी माता के साथ घर के आंगन में सोई थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उन्हीं के गांव का संजय नामक युवक बदनीयत से उनके घर में घुस आया और उसकी चारपाई पर बैठ गया। पता चलते ही उसने शोर मचा दिया तो उसकी मां कलावती नींद से जाग गई।
देखते ही संजय ने उसकी मां के सिर पर लोहे की रॉड मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और भाग गया। घटना का पता चलते ही गांव के सरपंच नंद राम व अन्य पंच मौके पर पहुंचे और थाना बहाववाला पुलिस को सूचना दी जिस पर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह, डीएसपी बल्लूआना अवतार सिंह, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने वीरपाल कौर के बयान पर संजय पुत्र भागीरथ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
मृतका के पति की बीमारी के कारण हो गई थी मौत
गांव के सरपंच नंद राम ने बताया कि मृतका का परिवार बहुत ही गरीब है। मृतका कलावंती के पति की मौत काफी साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। कलावंती के पांच बच्चे हैं जिनमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कलावंती ने अपनी दो बड़ी बेटियों की शादी कर दी जबकि दोनों बेटों का पालन पोषण न कर सकने के कारण अबोहर के नजदीक आलमगढ़ स्थित मातृ छाया निष्काम सेवा केंद्र में छोड़ रखा है। एक लड़की के साथ अपने पुराने घर में ही रहती थी। आरोपी मृतका की बेटी पर बुरी नजर रखता था इसी कारण रात को घर में घुसा लेकिन मृतका की बेटी के जागने के कारण हड़बड़ाहट में उसने घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।