फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A bag full of cash stolen from a liquor contractor's car

शराब ठेकेदार की गाड़ी से नकदी से भरा बैग चोरी

Sun, 29 Aug 2021 09:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
A bag full of cash stolen from a liquor contractor's car
फरीदकोट। मोहल्ला माहीखाना में शराब ठेकेदार मल्होत्रा ग्रुप के कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी से तीन बाइक सवार शातिर नकदी से भरा बैग चोरी कर ले गए। बैग में 55 हजार 690 रुपये थे। थाना कोतवाली में इस संबंधी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डोगर बस्ती निवासी सुखजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शराब ठेकेदार मल्होत्रा ग्रुप की गाड़ी चलाता है। वह अपने साथी के साथ शराब के ठेकों से पैसे एकत्रित करके आया था। उन्हाेंने गाड़ी को मोहल्ला माहीखाना में कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। उसका साथी कार्यालय में हिसाब किताब देने चला गया और नकदी वाला बैग गाड़ी में रखा हुआ था। इस दौरान वहां एक युवक आया, जिसने सुखजीत सिंह से कहा कि उनकी गाड़ी का तेल लीक हो रहा है। जब वह गाड़ी चेक करने लगा तो उक्त आरोपी गाड़ी में से नकदी वाला बैग उठाकर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed