{"_id":"94-41569","slug":"Jalandhar-41569-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडम गाड़ियां धोखे से बेचने पर चार पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडम गाड़ियां धोखे से बेचने पर चार पर केस
Jalandhar
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। थाना कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि आरोपी परमजीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी गांव वरियाम नंगल अमृतसर, सर्बजीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी गांव वरियाम नंगल, सुरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव कोठा बठिंडा और राजूशाका होटल वाला निवासी दिल्ली एक्सीडेंट हुई कंडम गाड़ियां खरीदकर उसके चैसी व इंजन नंबर काटकर उनके कागजात कबाड़ियों से खरीदकर फिर उसी माडल और रंग की गाड़ी के कागजात धोखे से तैयार कर लोगों को बेचते हैं।
आरोप है कि उक्त गिरोह नशीले पदार्थों का काम भी करता है। इनके खिलाफ पंजाब के अलग अलग थानों में मामले दर्ज हैं। गिरोह ने चोरी की हुई गाड़ियां अलग अलग शहरों में बेची हैं। गिरोह के संबंध जिलों के बड़े कबाड़ियों के साथ हैं। ये इनको कंडम गाड़ियों के इंजन नंबर, चैसी नंबर और कागजात मुहैया करवाते हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य दो गाड़ियों को शहर में बेचने के लिए घूम रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से कतरा रही है। इस विषय में कार्यकारी एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं है।