{"_id":"6a8c4875547102667604919f","slug":"channi-gets-angry-as-officials-fail-to-attend-disha-committee-meeting-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-111407-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दिशा कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, भड़के चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दिशा कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, भड़के चन्नी
Mon, 24 Aug 2026 07:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। दिशा समिति की बैठक में उपायुक्त वरजीत वालिया और पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह के न पहुंचने पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनके सवालों से डर गए थे और सरकार ने उन्हें भगा दिया।
चन्नी ने कहा कि शहर के मुद्दों पर बुलाई गई बैठक में अधिकारी अनुपस्थित रहे। उन्हें बताया गया कि अधिकारी किसी काम से बाहर हैं। उन्होंने इसे अहम बैठक बताया और कहा कि उनके साथ बात करने के लिए छोटे अधिकारियों को भेजा गया। चन्नी ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी सोमवार को होने वाली अगली बैठक में भी नहीं आते हैं, तो वह स्पीकर को पत्र लिखेंगे और यह मुद्दा संसद में उठाएंगे। चन्नी ने सरकार पर शहर में गंदगी, सफाई कर्मियों की हड़ताल और 608 करोड़ रुपये के सफाई ठेके को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह ठेका दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के करीबी की कंपनी को दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास कर्मियों को डीए और पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं, न ही गांवों के विकास के लिए कोष है। चन्नी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का घर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि यह बात वह नहीं, बल्कि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कह रहे हैं।