फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three lakh rupees and jewellery stolen from the house

Jalandhar News: घर से तीन लाख रुपये और गहने चोरी

Mon, 24 Aug 2026 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 24 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees and jewellery stolen from the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेगोवाल (कपूरथला)। समीपवर्ती गांव टांडी दाखली में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से तीन लाख रुपये नकदी और ढाई तोले चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए।

चोरी का पता सुबह चला जब सुरिंदर सिंह अपनी माता मनजीत कौर के साथ घर लौटे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी माता घर में अकेली रहती थीं। छोटी बहू के मायके जाने के बाद वह अपनी माता को अपने घर ले गए थे। घटना की सूचना तुरंत बेगोवाल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed