{"_id":"94-41368","slug":"Jalandhar-41368-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमयू से टकराई कार, दो बहनों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमयू से टकराई कार, दो बहनों की मौत
Jalandhar
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
नकोदर। गांव गांधरा के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर एक कार डीएमयू से टकरा गई। हादसे में एनआरआई महिला समेत दो बहनों की मौत हो गई। जबकि उनका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को नकोदर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। रेलवे पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान यूके की रहने वाली शांति देवी (60) पत्नी सोम दत्त निवासी मोता सिंह नगर जालंधर और उसकी बहन कमला निवासी भोगपुर के रूप में हुई।
एनआरआई शांति देवी अपनी बहन कमला देवी पत्नी अमर नाथ निवासी गांव झींगरां (भोगपुर) के साथ इंडिगो कार (पीबी-08-बीए-2772) में गांव गांधरां में डॉक्टर के पास जा रहे थे। कार को हीरा लाल निवासी अवतार नगर जालंधर चला रहा था। लगभग 12 बजे मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर नकोदर से लोहियां जा रही डीएमयू ने कार को टक्कर मार दी। डीएमयू कार को करीब 100 गज तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान शांति देवी और कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
डीएमयू के गार्ड विकास कुमार और ड्राइवर हरजिन्दर सिंह ने बताया कि कुछ ही दूरी पर रेलवे हाल्ट है, इसलिए ट्रेन की स्पीड कम थी। कार एक दम से बीच आ गई, जिस कारण यह हादसा हो गया। फिल्लौर-नकोदर-लोहियां रेल मार्ग पर करीब 10 अति संवेदनशील मानव रहित फाटक हैं। इन मानव रहित फाटक पर कई हादसे हो चुके हैं।