फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस ने लेबर कमिश्नर से की थापर की शिकायत

कांग्रेस ने लेबर कमिश्नर से की थापर की शिकायत

Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रधान रेणू थापर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस ने रेणू थापर की लिखित शिकायत पंजाब के लेबर कमिश्नर को भेज दी है। इसमें विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं दूसरी तरफ बच्ची के पिता जयकार सिंह की उस लिखित शिकायत पर भी जांच तेजी से शुरू हो गई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन रेणू थापर के भाई ने उनको माडल हाउस से किडनैप करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल के एडवाइजरी कमेटी के सदस्य संजय सहगल ने लिखित शिकायत प्रदेश लेबर कमिश्नर को भेजी है। इसमें उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सख्त आदेश हैं कि 14 साल से कम उम्र के बच्चे से श्रम नहीं करवाया जा सकता। इसलिए श्रम विभाग इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के पुुलिस को आदेश जारी करे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बच्ची के पिता जयकार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। जयकार का कहना है कि जिस दिन उसकी बेटी लुधियाना से भागकर आई थी, तो रेणू ने अपने भाई और रिश्तेदार को अगवा करने के लिए भेज दिया। एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि पुलिस जयकार सिंह की शिकायत पर जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि जिस वक्त जयकार सिंह माडल हाउस में था, उस वक्त रेणू थापर के भाई के मोबाइल की लोकेशन क्या थी? पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। उधर डायनामिक गुट के पार्षद सुशील रिंकू, मेजर सिंह और अमित ढल्ल का कहना है कि पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर पुलिस ने रेणू थापर के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया तो संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed