{"_id":"94-41317","slug":"Jalandhar-41317-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाइयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Jalandhar
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
नकोदर। एनआरआई महिला ने बंद हो चुकी फाइनेंस कंपनी में हिस्सेदारी के तहत ब्याज देने का लालच तीन लोगों पर 1 करोड़ 44 लाख 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नकोदर निवासी तीन भाईयों कीर्ति कपूर, शम्मी कपूर और विटा कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी के प्रभारी सुभाष बाठ ने बताया कि सर्वजीत कौर पत्नी जसविन्दर सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू नकोदर ने शिकायत दी थी कि वह इंग्लैंड से 2011 में भारत आई थी। इस दौरान तीनों भाइयों ने उससे ठगी की नीयत से 12 प्रतिशत ब्याज पर एक करोड़, 44 लाख, 50 हजार रुपये ले लिए। इन रुपये के बदले आरोपियों ने उसे बंद हुई फाइनेंस कंपनी की जाली रसीदें भी काट कर दी, लेकिन अभी तक उन्हें पैसे वापस नहीं किए।
विज्ञापन