{"_id":"94-39598","slug":"Jalandhar-39598-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट आफिस में दुर्व्यवहार पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट आफिस में दुर्व्यवहार पर हंगामा
Jalandhar
Updated Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। रीजनल पासपोर्ट आफिस में पासपोर्ट अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल से कोर्ट का आर्डर देने पहुंचे भाजपा नेता तथा एडवोकेट अमित संदा से दुर्व्यवहार के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एकत्रित हुए भाजपा नेताओं और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जमकर पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ का आक्रोश देख पासपोर्ट अधिकारी ने उनसे माफी मांगी और आगे से सभी को आफिस में खामियां दूर करने के लिए सहयोग भी मांगा।
एडवोकेट अमित संदा (भाजपा बीसी सेल के प्रदेश प्रधान) ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी ज्योति शर्मा पुत्री सुरिन्दर शर्मा की शादी घास मंडी निवासी एक एनआरआई से हुई थी। उसका पति आस्ट्रेलिया में सैटल है। ज्योति को पता चला था कि उसके पति ने विदेश में भी शादी की हुई थी। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। कोर्ट ने पासपोर्ट अधिकारी को महिला के पति के पासपोर्ट पर विदेश यात्रा के लिए रोक लगाने के आदेश दिए थे। ज्योति का पति इस समय आस्ट्रेलिया से भारत आया हुआ है और कोर्ट चाहती थी कि वह केस चलने तक यहीं रहे। यही आर्डर देने वह पासपोर्ट आफिस गए थे। इस दौरान पासपोर्ट अधिकारी की सिक्योरिटी ने महिला को तो अंदर जाने दिया लेकिन वकील संदा को बाहर ही रोक दिया। जब वह अंदर गए तो सिक्योरिटी ने उन्हें धक्के मार बाहर निकाल दिया। दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर जब वकीलों तथा नेताओं ने इसका विरोध किया तो पासपोर्ट अधिकारी हरमनबीर गिल ने माफी मांग अपना पीछा छुड़वाया। इस मौके भाजपा के जिला प्रधान सुभाष सूद, ट्रांसपोर्ट विंग के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, सन्नी शर्मा, एडवोकेट सतनाम सिंह, एडवोकेट भारत भूषण, वकील राज कुमार भल्ला तथा अन्य मौजूद थे। इस मौके भाजपा की युवा इकाई के सदस्य हिमांशू शर्मा ने बताया कि वीरवार को पासपोर्ट अधिकारी ने उनके साथ भी बदतमीजी की थी। यही नहीं इस मौके वकीलों ने बताया कि अकसर उन्हें पासपोर्ट आफिस संबंधी शिकायतें मिलती रहती हैं। मिनिस्ट्री को इन शिकायतों को दूर करने चाहिए। पासपोर्ट अधिकारी ने एकत्रित हुए लोगों को कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। पब्लिक के प्रतिनिधि उनसे संपर्क कर सकते हैं।