{"_id":"94-39501","slug":"Jalandhar-39501-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों के बाहर लगेंगे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों के बाहर लगेंगे बोर्ड
Jalandhar
Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के फरमान को लागू करने के लिए जिलाधीशों ने कमर कस ली है। डीसी रजत अग्रवाल ने कालोनाइजरों के साथ मीटिंग की। इस दौरान स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रीतम सिंह, एडीसी परनीत भारद्वाज, निगम कमिशनर विनय बुबलानी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे। डीसी ने कहा कि गैरमंजूरशुदा कॉलोनी में किसी भी स्थान की रजिस्टरी नहीं होने दी जाएगी और न ही इंतकाल दर्ज किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार इलाकों में कैंप लगाएगी। हर नाजायज कॉलोनी के बाहर एक बोर्ड लगाया जाएगा। अगर 25 अगस्त तक कोई भी प्रापर्टी मालिक डेवलेपमेंट चार्ज जमा नहीं करवाएगा तो उसका बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन