फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   संदेश से करवाएंगे प्रणब दा का मुंह मीठा

संदेश से करवाएंगे प्रणब दा का मुंह मीठा

Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में संदेश, छेना रोल और गुलाब खास जैसी बंगाली मिठाईयां तैयार की जा रही हैं वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के लिए लजीज व्यंजनों के साथ मधुपाक व अन्य मिठाईयां तैयार हो रही हैं। दोनों राष्ट्रपति सोमवार को एलपीयू में तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके स्वागत में विशाल पंडाल तैयार हो चुका है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटेलिटी के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य दोनों राष्ट्रपतियों की सेवा अपने द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों से करने को उत्सुक हैं। प्रणब दा के लिए उन्होंने मैंगो डिलाइट्स, पोटैटो क्रोकुट्स, तेली भाजा, ओलिव पीनट्स और बंगाली स्वीट्स की योजना बनाई है जबकि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के लिए शाकाहारी शमी कबाब, सोया टोफू कटलेट, पीनट्स, मशरूम वोल औ-वेंट, बक्लावा और मधुपाक मिठाइयों की तैयारी है।
विज्ञापन

एलपीयू में पढ़ रहे अफगानी विद्यार्थी भी करजई की विजिट को लेकर काफी उत्साहित हैं। काबुल, मजार ए शरीफ, हेरात से एलपीयू में आए अब्बुज़ार (एमबीए), अब्दुल बसेत (बीएससी कंप्यूटर साइंस), यम ईमान अरिफयत और हिक्तुल्लाह (बीटेक) का कहना है कि वह इस दीक्षांत समारोह के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे राष्ट्रपति मानद डाक्टरेट की डिग्री प्राप्त करेंगे। एलपीयू चांसलर अशोक मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षा किसी भी प्रकार के स्थगन आदेश के बिना सामान्य रूप से चल रही है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं। इसके अलावा, स्नातक विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं और सारी व्यवस्था परिसर में उनकी आसान प्रविष्टि के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed