फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस दिखाती संजीदगी तो न होती डकैती

पुलिस दिखाती संजीदगी तो न होती डकैती

Thu, 16 May 2013 05:31 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Thu, 16 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला। गांव मोठांवाल और कमालपुर में डकैतों ने रविवार की देर रात आतंक का जो खेल खेला, वह न होता अगर जिला पुलिस के अधिकारी संजीदा होते। रविवार से चार दिन पहले 10-12 डकैतों ने गांव बिशनपुर राईयां के एक डेरे में एनआरआई परिवार के घर देर रात दस्तक देकर दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था और कोठी से 10 तोले सोना और लाखों रुपये लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

गांव बिशनपुर राईयां के एक व्यक्ति ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्रामीणों को घटना के बारे में अगले दिन सुबह पता चला। घायल नछत्तर कौर और उसके पति सवरन सिंह को पहले सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर अभी तक दंपति का हाल खराब है। अब भी जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन नछत्तर कौर की हालत इतनी गंभीर है कि वह बोल नही सकती। डकैतों ने महिला की जीभ पर भी हमले किए थे। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने 8 मई को अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में डीएसपी सब डिवीजन परमजीत सिंह के मुताबिक मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले 2003 में भी करतारपुर-कपूरथला रोड पर स्थित एक एनआरआई की कोठी में डकैत देर रात घर में घुसे और घर में सो रहे लोगों पर तेजधार हथियारों से हमले किए थे। इसमें परिवार के सभी सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए थे और उनमें से एक बुजुर्ग एनआरआई की मौत हो गई थी। हमला करने के बाद डकैत घर में पड़ा लाखों का सामान और आभूषण ले उड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed