{"_id":"94-37084","slug":"Jalandhar-37084-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी राशनकार्ड बनाने पर महिला काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी राशनकार्ड बनाने पर महिला काबू
Jalandhar
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा। सिटी पुलिस ने जमीन हड़पने में एनआरआई. को पति बता कर फर्जी राशन कार्ड बनाने वाली महिला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि सरबजीत कौर ने कोठी हड़पने की नीयत से नकली राशन कार्ड व दस्तावेज तैयार किए। एसपी हरमकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि शिकायत की जांच के आधार पर सरबजीत कौर पत्नी गुरचरन सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी गांव खानपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन