फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला। ईटीटी अध्यापक यूनियन की मीटिंग जिला प्रधान रछपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कमेटी की ओर से प्रवेश पंजाब प्रोजैक्ट का बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया गया। रछपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने वायदा किया था कि जिला परिषद के अध्यापकों को शिक्षा विभाग में लाया जाएगा और पंचायत विभाग में अलग डायरेक्टोरेट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष बीत जाने के बावजूद समझौता पूरा नहीं किया जा रहा है। जिला परिषदों की गलत नीतियों के खिलाफ 6 मई को प्रदेश भर में जिला परिषद कार्यालय के सामने किए जा रहे प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। 19 मई के दिन पंचायत मंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा। मीटिंग में जिला सचिव इंद्रजीत सिंह, ब्लाक प्रधान जसविंदर सिंह, यादविंदर सिंह, गुरमेज सिंह, अमरदीप सिंह खिंडा, कुलदीप चंद, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, मनदीप कुमार, तेजिंदर सिंह, मनजीत कौर, मनिंदर कौर, राज रानी, रुपिंदर कौर, रेशम सिंह, योगेश कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed