{"_id":"94-33499","slug":"Jalandhar-33499-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर एनआरआई महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर एनआरआई महिला को पीटा
Jalandhar
Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवांशहर। स्थानीय रेलवे रोड पर मंगलवार रात को पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने घर में घुस कर एनआरआई महिला और उसकी सहेली के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पूरा दिन थाना सिटी व एसएसपी दफ्तर में शहरवासियों का तांता लगा रहा।
इंग्लैंड में रहने वाली मोनिका वर्मा वर्तमान में अपने घर स्थानीय रेलवे रोड के शिवनगर आई हुई है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी सहेली करिश्मा बग्गा के साथ रिक्शे में आ रही थी। आरोप है कि उनके मोहल्ले में रहने वाले युवक सुमित उर्फ विक्की ने अपनी कार उनके रिक्शे के आगे लगा दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद विक्की रात को दस बजे के करीब अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचा तथा करिश्मा के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उस समय मोनिका पड़ोस में गई हुई थी। आरोप है कि विक्की ने करिश्मा को थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान किराएदार भूपिंदर और मोनिका भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की तो युवक ने मोनिका को मुक्के जड़ दिए।
एसपी लखविंदर सिंह खैरा ने बताया कि मोनिका ने अस्पताल जाकर मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ मारपीट होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में कोई पुराना विवाद है। मामले में पुलिस ने मोनिका के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर मामले को लेकर शहर के तमाम लोग थाने में जुटे रहे तथा समझौते की कोशिशें भी चलती रही।