{"_id":"94-33256","slug":"Jalandhar-33256-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में एनआरआई महिला का पर्स उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में एनआरआई महिला का पर्स उड़ाया
Jalandhar
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। माहिलपुर-फगवाडा मार्ग पर गांव पालदी के एक मैरिज पैलेस में शादी में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी में आई दूल्हे की मौसी का सोने के जेवरात और विदेशी व भारतीय करेंसी से भरे बैग से अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिये। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस माहिलपुर ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक होशियारपुर गांव चक्क गुज्जरां निवासी एक प्रवासी महिला चांद राणी पत्नी चमन लाल अमरीका से अपने भांजे राजिंदर सिंह पुत्र सतवंत सिंह निवासी मिरजापुर धारीवाल की शादी में शामिल होने आई थी। मंगलवार को करीब एक बजे बारात मैरिज पैलेस में चाय नाश्ता ही कर रही थी कि उनका बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन