फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पीड़ितों ने बंद कराया बैंक, नारेबाजी

पीड़ितों ने बंद कराया बैंक, नारेबाजी

Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब एंड सिंध बैंक पठानकोट चौक की शाखा में 40 लॉकरों से करोड़ों रुपये की चोरी की घटना से पीड़ित लोगोें का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पीड़ित महिलाएं सवेरे ही बैंक पहुंच गईं और इंसाफ न मिलता देख बैंक का कामकाज बंद करवा दिया। पीड़ितों ने बैंक के बाहर नारेबाजी भी की। इलाके के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी समर्थकों के साथ बैंक पहुंच गए और लोगों को सहायता का आश्वासन दिया। भंडारी के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बैंक के डायरेक्टर एसपीएस विर्क, डीजेएम एसएस कालरा बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन

बैंक परिसर का नजारा बड़ा दर्दनाक था। वहां पहुंची महिलाएं और पुरुष बिलख रहे थे। लोगों ने बैंक अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही जनता का पैसा लुट गया। इसलिए उनको गिरफ्तार किया जाए। आशा रानी ने रोते हुए आरोप लगाया कि जो लोग बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए आ रहे हैं, उनकोे कर्मचारी अंदर बैठा रहे हैं जबकि जिनका नुकसान हुआ है, उनको धक्के देकर निकाला जा रहा है। महिला रोते हुए बैंक के दरवाजे पर ही बैठ गई और चीखने चिल्लाने लगी। इससे पूरा माहौल गर्मा गया और शोर शराबा मच गया। मौके पर युवा कांग्रेसी नेता बिक्कर खैहरा व शिअद नेता परमजीत पम्मा पहुंच गए। वे लोग भी लोगों के साथ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

बाद में मामला बढ़ता देखकर परमजीत सिंह रेरू ने मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी को बुला लिया। भंडारी ने बैंक पहुंचकर लोगों का दुखड़ा सुना और बाद में स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। बैंक में उस समय मैनेजर अशोक ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान की सूची बोर्ड में रखेंगे
सीपीएस भंडारी ने फोन कर डीजेएम एसएस कालरा व डायरेक्टर एसपीएस विर्क को बुलाया। डीजेएम ने कहा कि इस घटना ने पंजाब एंड सिंध बैंक के पूरे तंत्र को हिलाकर रख दिया। हम पीड़ितों का दुख समझते हैं। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अब तक 26 लॉकर मालिक उनके पास आ चुके हैं, नौ का इंतजार किया जा रहा है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एसपीएस विर्क ने कहा कि नुकसान की सूची पूरी बनने के बाद वह इसको आने वाली बोर्ड की मीटिंग में रखेंगे। इसके बाद मुआवजे की फाइल वित्त मंत्रालय के पास चली जाएगी, पास होने के बाद लोगों को क्लेम मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें कम से कम एक माह का वक्त लगेगा।
लिखित गारंटी देने से मना किया
जिसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए और कहने लगे कि उनको लिखित तौर पर इसकी गारंटी चाहिए कि उनको एक माह बाद मुआवजा मिल जाएगा। लेकिन दोनों अधिकारियों ने लिखित गारंटी देने से मना कर दिया। जिसके बाद फिर से शोर शराबा मच गया। आखिरकार केडी भंडारी ने कहा कि उनके साथ मीटिंग में बैठकर जो बात हुई है, उसको एक कागज पर लिख लिया जाए। इस पर बैंक अधिकारी सहमत हो गए, जिसके बाद बैंक अधिकारियों, सीपीएस व गणमान्य लोगों ने मीटिंग की पूरी कार्यवाही को लिखा। भंडारी ने इस लिखित की कॉपी को जनता के बीच दिखाया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

मुआवजा नहीं दिया तो देंगे धरना: भंडारी
सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि अगर एक माह के भीतर बैंक ने पीड़ित लोगों को मुआवजा नहीं दिया तो वह खुद धरना प्रदर्शन करेंगे और पंजाब सरकार से सिफारिश भी करेंगे कि इस मामले में बैंक अधिकारियों पर अपराधिक केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed