फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अपने ही जिले में निकायमंत्री चुन्नी लाल व भंडारी हारे

अपने ही जिले में निकायमंत्री चुन्नी लाल व भंडारी हारे

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। पार्टी के संगठन चुनावों में जिला प्रधान पद की दौड़ में विधायक मनोरंजन कालिया के हाथों पंजाब के निकायमंत्री चुन्नी लाल व सीपीएस भंडारी दोनों हार गए। एक लंबे अर्से के बाद कालिया गुट को ऑक्सीजन मिली है। सर्किट हाउस में रवि महेंद्रू के प्रधान बनते ही कालिया ने उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए और उनके चेहरे की चमक बता रही थी कि वह घर की जंग जीत गए हैं।
विज्ञापन

जालंधर जिला भाजपा के प्रधान पद का चुनाव दो गुटों में वर्चस्व की जंग को लेकर लड़ा जा रहा था। एक गुट से शिव दयाल चुघ संभावित उम्मीदवार थे, जिनका समर्थन भगत चुन्नी लाल व सीपीएस केडी भंडारी कर रहे थे। वहीं दूसरे गुट से रवि महेंद्रू को समर्थन सिर्फ सेंट्रल से विधायक मनोरंजन कालिया का था। कालिया पिछले कुछ समय से हाशिये पर चल रहे हैं। उनको जीतने के बाद न तो मंत्री बनाया गया और न ही उनकी पसंद का कोई ओहदेदार या मेयर। नगर निगम चुनावों के बाद कालिया ने रवि महेंद्रू को मेयर बनाने के लिए काफी जोड़ तोड़ की, लेकिन उनके कट्टर विरोधी भगत चुन्नी व सीपीएस केडी भंडारी की जोड़ी ने कालिया को हर मोर्चे पर पटखनी दी। मेयर पद पर भंडारी अपने दहिने हाथ सुनील ज्योति को बैठाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

रवि महेंद्रू मेयर नहीं बन पाए और यह कालिया के दूसरा बड़ा झटका था। संगठन में रवि ने अपनी रणनीति एक मंजे हुए खिलाड़ी की खेली, उसने पहले सीपीएस केडी भंडारी के विधानसभा क्षेत्र में सेंधमारी की और वहां पर तीनों मंडलों के प्रधान व डेलिगेट्स अपनी मर्जी के बनाने की कोशिश की, जिस कारण तीनों पेंडिंग रह गए। भंडारी के हलके से निश्चिंत होने के बाद कालिया के क्षेत्र में उनको कोई फर्क नहीं था। रवि महेंद्रू ने निकायमंत्री भगत चुन्नी लाल के क्षेत्र में सेंधमारी कर वहां से मंडल प्रधान व डेलिगेट को तोड़कर अपनी तरफ मिला लिया और जीत के लिए अंक हासिल कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में कालिया का प्रधान बनने से नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं, अभी तक कालिया के विरोधियों का ही जालंधर में प्रधानगी से लेकर मेयर तक कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed