फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मल्टी मीडिया सिख म्यूजियम का उद्घाटन 26 को

मल्टी मीडिया सिख म्यूजियम का उद्घाटन 26 को

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। पवित्र स्थान सुलतानपुर में विश्व के पांचवें मल्टी मीडिया सिख म्यूजियम का उद्घाटन 26 नवंबर को होगा। यह म्यूजियम पवित्र काली बेई के किनारे स्थित निर्मल कुटिया कांप्लेक्स में बनाया गया है। यह जानकारी पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल और डा. रघबीर सिंह कनाडा ने पत्रकारवार्ता दौरान दी। उन्होंने कहा कि म्यूजियम का उद्घाटन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में आधुनिक तकनीक वाली चार टच स्क्रीन और एलसीडी लगाई गई हैं। इसमें खोज भरपूर जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सिख धर्म, सिख इतिहास, सभ्याचार और विरसे संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर संगतों को एक अनमोल तोहफा भेंट किया जा रहा है। इस म्यूजियम में दाखिला मुफ्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed