{"_id":"94-30308","slug":"Jalandhar-30308-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई के विरोध में सांसद का घर घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई के विरोध में सांसद का घर घेरा
Jalandhar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। स्वदेशी जागृति मंच ने रिटेल कारोबार में विदेशी पूंजी निवेश के विरोध में सोमवार को सांसद मोहिंदर सिंह केपी के घर का घेराव किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने सांसद केपी को संसद के शीतकालीन सत्र में इसका विरोध करने की मांग भी की। इस संबंध में मंच के कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहिंदर सिंह केपी के आवास पर उनके नाम ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले श्रीराम चौक से सांसद मोहिंदर सिंह केपी के आवास तक रोष मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिलों पर सवार हो काले झंडे लेकर अपना रोष जाहिर किया।
मंच के प्रांत युवा प्रकोष्ठ प्रमुख मनदीप बख्शी ने कहा कि इस निर्णय से पांच करोड़ लोगों का कारोबार प्रभावित होगा। इसलिए मंच ने प्रदेश के सभी संसदों के घरों का घेराव करने की रणनीति तैयार की है। वह राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सामने भी मांग रखेंगे। इसके साथ ही स्वदेशी जागृति मंच संसद का घेराव भी करेगी। मंच के प्रांत युवा कोष प्रमुख सीए सुरिंदर आनंद ने बताया कि शीतकालीन सत्र से पहले सरकार पर दबाव बनाने के लिए सांसदों के घरों का घेराव किया जा रहा है, ताकि खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश का फैसला वापस हो सके। इस फैसले से करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। जबकि भारतीय लोगों से अपना रोजगार छीन जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी कांग्रेस को लोगों ने अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए चुना है, लेकिन वह लोगों की परेशानियां दूर करने की बजाय बढ़ा रही है। केंद्र को अपनी निर्णय को बदल देना चाहिए। इसमें ही जनता की भलाई है। प्रदर्शनकारियों में सीए नरेश ठटई, मोहित भारद्वाज, विमल शर्मा, कैंट शॉपकीपर एसोसिएशन से संजय कालड़ा, कुलवंत सिंह अरोड़ा, दविंदर सिंह मनचंदा, प्रवीण हांडा, ऋषि अरोड़ा और सुखविंदर बग्गा सहित अन्य उपस्थित थे।