{"_id":"94-30076","slug":"Jalandhar-30076-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की नीयत से नाबालिग को अगवा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की नीयत से नाबालिग को अगवा किया
Jalandhar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवांशहर। सिटी पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के गांव नागरा (राजौरी) का रहने वाला है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई बहन हैं और वह इकट्ठे ही रहते हैं। कुछ महीने पहले उनकी गली में लक्की राणा नाम का युवक रहने के लिए है। जम्मू-कश्मीर के गांव नागरा (राजौरी) का मूल निवासी लक्की राणा सब्जी मंडी के पास रेहड़ी लगाता था दो-तीन महीने पहले यहां से चला गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि शनिवार को उसकी नाबालिग बहन घर से बाजार जाने की बात कह कर कहीं चली गई और वापिस नहीं आई। आरोप है कि लक्की ने उनकी बहन को शादी की नियत से अगवा किया है।
विज्ञापन