{"_id":"94-30073","slug":"Jalandhar-30073-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. जैन की खुदकुशी का मामला रहस्य बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. जैन की खुदकुशी का मामला रहस्य बना
Jalandhar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। इंडियन मेडिकल स्कूल ऑफ नर्सिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलभूषण जैन द्वारा खुदकुशी करने का मामला रहस्य बनता जा रहा है। लाख माथापच्ची और जांच के बाद स्थानीय पुलिस यही खोज पाई है कि वह तनाव में थे। तनाव किस बात का था, यह बात साफ नहीं हो पा रही है। इतना जरूर सामने आ रहा है कि कुछ स्टूडेंट्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी, लेकिन यह इतना बड़ा तनाव नहीं था कि डॉ. जैन खुदकुशी कर लेते। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक वह खुदकुशी की जांच कर रहे हैं। वहीं डॉ. जैन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। 60 वर्षीय डॉ. कुलभूषण जैन ने रविवार शाम को अपनी रिवाल्वर से कपनटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उनके बेटे मानव जैन का कहना था कि पिता पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में चल रहे थे, क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स ने हाईकोर्ट में केस दायर कर रखा था। एडीसीपी गगनअजीत सिंह का कहना है कि वह इस मामले में बारीकी से जांच करवा रहे हैं, अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन