{"_id":"94-29974","slug":"Jalandhar-29974-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों से पैरा लीगल वालंटियर बनने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों से पैरा लीगल वालंटियर बनने की अपील
Jalandhar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से शहर के सरकारी कालेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सहायक जिला अटार्नी (कानूनी सेवाएं) भूपिंद्र सिंह शर्मा ने बताया कि सेमिनार में विद्यार्थियों को लोक अदालतों और पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी की स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी में बतौर पैरा लीगल वालंटियर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एक पैरा लीगल वालंटियर अपने समाज में लोगों के कानूनी अधिकारों की रक्षा कर सकता है। इस सेमिनार में सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी रामकुमार सिंगला तथा प्रिंसिपल सरकारी कालेज परमजीत कौर ने पैरा लीगल वालंटियरों और विद्यार्थियों को अपने मौलिक अधिकारों बारे जानकारी दी। इस सेमिनार में कालेज के विद्यार्थियों द्वारा निशुल्क कानूनी सेवाएं और लोक अदालतों के विषयों पर नाटक भी पेश किया गया।
विज्ञापन