{"_id":"94-29969","slug":"Jalandhar-29969-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार हुए गुलजार
Jalandhar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। त्योहारों के सीजन में बाजार गुलजार हो गए हैं। धनतेरस को लेकर शनिवार को बाजारों में काफी रौनक दिखी और ग्राहक खरीददारी करते दिखाई दिए। बाजारों में चहल-पहल शाम तक जारी थी।
बाजारों में आभूषणों व ज्वेलरों की दुकानों पर खरीदारी करती महिलाओं की भीड़ रही। हालांकि खरीददारी पिछले सालों के मुकाबले नहीं हुई। ज्वेलर बलवीर राय का कहना है कि बाजार तो गुलजार हैं लेकिन सोने की खरीदारी काफी कम चल रही है। धरतेरस पर चांदी का कुछ सामान तो बिक रहा है लेकिन सोने का भाव 32 हजार रुपये प्रति तोला तक पहुंचने से लोग इसको खरीद नहीं रहे हैं।