{"_id":"94-29352","slug":"Jalandhar-29352-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबी भारद्वाज तीन दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबी भारद्वाज तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
Jalandhar
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। स्थानीय एनआरआई पुलिस स्टेशन की टीम ने शुक्रवार रात गिरफ्तार की गई रूबी भारद्वाज को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां पर उनको तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
रूबी भारद्वाज शहर की मशहूर समाज सेविका व धार्मिक जत्थेबंदियों से जुड़ी महिला है। आरोप है कि एनआरआई अवतार कौर की बेशुमार कीमती कोठी का विवाद चल रहा था। उसने केस लड़ने के लिए एडवोकेट राजेश भारद्वाज से संपर्क किया था, जिसने धोखे से उससे हस्ताक्षर करवा लिए और कोठी को अपने नाम करवा लिया। जिसमें रूबी भारद्वाज ने खुद को करुणा भारद्वाज लिखाया। अवतार कौर को जब सारी कहानी का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर गौरव यादव से की। कमिश्नर ने इसकी जांच करवाई और केस दर्ज कर एडवोकेट राजेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था। जो जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। इस केस में रु बी भारद्वाज वांछित थी, जिसकी अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से रद हो चुकी थी। शुक्रवार को उसको गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया।