{"_id":"94-28814","slug":"Jalandhar-28814-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी दिल्ली ने कोर आफ सिग्नल को दी मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी दिल्ली ने कोर आफ सिग्नल को दी मात
Jalandhar
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। 29 वें सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में रविवार को चौथे दिन पूल डी में पीएनबी दिल्ली की टीम ने तीन अंक हासिल करके शानदार शुरुआत की है। सुरजीत हाकी स्टेडियम में खेले जा रहे हाकी टूर्नामेंट में रविवार को पीएनबी दिल्ली का मुकाबला कोर आफ सिग्नल को दो-एक से मात देकर जीत हासिल की है। खेल के आठवें मिनट में पीएनबी के जतिंदर सरोया पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल टीम को बढ़त दिलाई। खेल के 16वें मिनट में कोर आफ सिग्नल के खिलाड़ी सुरेश कुमार ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच के पहले आफ में पीएनबी दिल्ली को पांच पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन सिर्फ एक के सिवाय किसी अन्य पेनल्टी कार्नर का फायदा टीम को नहीं मिल सका।
मैच के दूसरे हाफ में पीएनबी दिल्ली की टीम ने गोल करने के काफी प्रयास किए। 61वें मिनट में जतिंदर सरोया ने दूसरा गोल करके टीम को जीत की तरफ बढ़ा दिया। इससे टीम को जीत भी हासिल हुई। मैच में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू ने विशेष रूप से शिरकत दी। उन्होंने सुरजीत हाकी टूर्नामेंट को 51 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एलआर नायर, बलदेव सिंह, महिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरजीत सिंह और रणबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।