फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   संदिग्ध हालात में हेड कांस्टेबल का शव मिला

संदिग्ध हालात में हेड कांस्टेबल का शव मिला

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होशियारपुर। एनआरआई थाने के पास बने सदर पुलिस के स्टाफ क्वार्टर नंबर चार से रविवार रात संदिग्ध हालात में एक हेडकांस्टेबल जंग बहादुर का शव बरामद हुआ। मामले में मृतक हेड कांस्टेबल की पत्नी के बयान के आधार पर सिटी पुलिस ने जंग बहादुर की कथित प्रेमिका, प्रेमिका के माता-पिता और पटियाला में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि इन लोगों की कथित ब्लैकमेलिंग से दुखी होकर ही जंग बहादुर ने आत्महत्या की है। जंग बहादुर (41) पुत्र चमन लाल निवासी मकान नंबर 283, गली नंबर 5 मोहल्ला बिशन नगर थाना अर्बन स्टेट पटियाला 15 दिन पहले ही जीआरपी पटियाला से बदल कर थाना सदर में आया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जंग बहादुर का पटियाला निवासी अंजू से विवाह हुआ था। कुछ समय पहले पटियाला की ही तलाकशुदा महिला हनीश के साथ उसके संबंध बन गए थे। मृतक की पत्नी के मुताबिक हनीश जंग बहादुर को अपनी पत्नी को छोड़ कर उससे शादी करने को दबाव डालने लगी तो जंग बहादुर ने इससे इनकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया और हनीश ने अदालत में जंग बहादुर के खिलाफ शिकायत दी। अदालत ने एसएसपी पटियाला को मामले की जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए। मामले की जांच पटियाला में तैनात इंस्पेक्टर निर्मल सिंह द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन

अंजू के मुताबिक इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, हनीश व उसके माता-पिता पांच लाख रुपये देकर राजीनामा करने को दबाव बना रहे थे जिसके चलते जंग बहादुर बहुत परेशान था और तनाव में रहने लगा था। अंजू का आरोप है कि इन्हीं लोगों के दबाव के चलते ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed