फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   इंश्योरेंस के लिए दामाद पर बेटी को मारने का आरोप

इंश्योरेंस के लिए दामाद पर बेटी को मारने का आरोप

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। साढ़े सात करोड़ रुपये की इंश्योरेंस की रिकवरी करने के लिए एनआरआई पति ने अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर मरवा दिया। यह आरोप पत्रकारवार्ता के दौरान महिला के पिता और नूरमहल के गांव चीमा कलां निवासी हरमेल ने लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अमनदीप कौर की शादी 2010 में कनाडा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र चरण सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के छह माह बाद अमनदीप कौर अपने पति सुखदेव सिंह के पास कनाडा चली गई थी। 6 जुलाई को वह अपनी फैमिली के साथ भारत आई थी। इसके बाद 26 जुलाई को उसकी बेटी अमनदीप कौर बीमारी की हालत में उनके घर आई थी।
विज्ञापन

ज्यादा हालत खराब होने के कारण उसे 27 जुलाई को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भरती करवाया गया, लेकिन सुखदेव सिंह बिना किसी को बताए उनकी बेटी अमनदीप कौर को अस्पताल से लेकर अचानक चला गया। इसके बाद 28 जुलाई को अमनदीप कौर की मौत हो गई। हरमेल सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौत जहरीला पदार्थ देने से हुई थी। यह पदार्थ उसके पति सुखदेव सिंह ने उसे दिया था, क्योंकि वह पहले भी उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उनकी बेटी के नाम पर साढ़े सात करोड़ की इंश्योरेंस है जिसे सुखदेव सिंह हड़पना चाहता था इसीलिए बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया है। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी है। हरमेल ने आरोप लगाया कि पुलिस भी पक्षपात कर रही है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed