{"_id":"5c6ad791bdec2211a00c85e7","slug":"91550505873-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेरीकल स्टाफ की हड़ताल 21 फरवरी तक बढ़ी, 5 हजार के करीब फाइलें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेरीकल स्टाफ की हड़ताल 21 फरवरी तक बढ़ी, 5 हजार के करीब फाइलें फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल 21 फरवरी तक बढ़ी, 5 हजार फाइलें फंसी
कर्मचारी बोले, मांगे पूरी न करने पर अनिश्चितकाल तक बढ़ सकती है हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पुरानी पेंशन स्कीम समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर डीसी, एसडीएम, तहसील, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, डीटीओ समेत 17 सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया है। 13 फरवरी से शुरू हुई हड़ताल के 6 दिन बाद जिले भर के विभागों में 5 हजार से अधिक फाइलें अटक गई हैं।
हड़ताली स्टाफ का कहना है कि 21 तारीख तक कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, जिससे अंदाजन 10 हजार के करीब लोगों के काम अटक सकते हैं, वहीं कर्मचारी वीरवार तक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी जारी कर कहा है कि मांगे न मानने की सूरत में हड़ताल को अनिश्चितकालीन तक बढ़ाया जा सकता है। सभी विभागों के अधिकारियों ने मिनी सचिवालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने बताया कि 16 सूत्रीय मांगों में 1 जनवरी 2016 को लागू होने वाला 6वां पे-कमीशन लागू किया जाए, 6 फीसदी की बजाए 23 फीसदी डीए दिया जाए, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को पेंशन दायरे में लाया जाए और रेगुलर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए और आउटसोर्स कर्मचरियों को रेगुलर किया जाए समेत अन्य मांगों को शामिल किया गया है। इस मौके पर जिला प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, अनिल महाजन, विकास धवन, रणदीप सिंह, सचिनकुमार, कीमती कश्यप, रेणु शऌर्मा, दीपक शर्मा, सर्वजीत, कौशल कुमार, दविन्द्र अत्री,अमरजीत सिंह, बलजीत सिंह, दीपक ठाकुर, हीरा लाल, मुनीष कुमार, सुरजीत सिंह, रिक्की,किरण, शशी बाला, स्वीटी, अंजना मौजूद थीं।