{"_id":"5bb64638867a5529426c59b4","slug":"91538672184-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी दा बावा नाटक साथ हुआ नवरंग थिएटर फैस्ट संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी दा बावा नाटक साथ हुआ नवरंग थिएटर फैस्ट संपन्न
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी दा बावा नाटक के साथ नवरंग थिएटर फेस्ट का समापन
जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस के सरदारनी मनजीत कौर आडिटोरियम में नवरंग थिएटर संपन्न हुआ। दूसरे दिन कलाकारों ने भारत व पाकिस्तान के संबंधों पर नाटक पेश किया। यह नाटक भूपिंदर सिंह की तरफ से लिखा गया और करण देव जगोटा की ओर से निर्देशित किया गया। इस मंचन को साहिल, यसिंदर, भावना, काजल, मार्टिन, रोहित, सचिन और नमन ने अपनी कलाकारी से पेश किया। इसका सेट सतबीर सिंह धंजु ने सजाया। नाटक के बारे में निर्देशक करणदेव ने कहा कि नाटक भारत व पाकिस्तान के दो सैनिकों पर निर्धारित हैं, जो गलती से बिना किसी हथियार से किसी जंगल में फंस जाते हैं और दोनो देशों के हालात पर चर्चा करते हैं। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने सांझ कला की ओर से पेश किए नाटक की प्रशंसा की।