{"_id":"5bad1203867a557ff129d1f2","slug":"91538068995-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस कमिशनर प्रवीण सिन्हा का तबादला, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस कमिशनर प्रवीण सिन्हा का तबादला, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मिली कमान
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जालंधर पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा का तबादला
जालंधर। पुलिस कमिशनर प्रवीण कुमार सिन्हा का वीरवार को तबादला कर दिया गया है, उसके स्थान पर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को नया कमिश्नर लगाया गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को कुछ समय पहले ही सरकार ने डीआईजी के पद पर प्रोमोट किया था। जालंधर में कई संगीन वारदात लगातार हो गयी थी, जिस कारण सरकार व पुलिस पर काफी प्रेशर था। मकसूदां थाने में बम विस्फोट की सनसनीखेज वारदात, एआईजी सरीन कुमार की माता की हत्या के अलावा शराब ठेकेदार को गोली मारकर 21 लाख रुपये लूटने की वारदात डीजीपी व कैप्टन के लिए चुनौती बन गया था। प्रवीण कुमार सिन्हा की पहचान जालंधर में एक सख्त मिजाज पुलिस अधिकारी के रूप में बन गई थी। सिन्हा राजनीतिक लोगों की बातों को कम सुनते थे, जिस कारण सत्ताधारी ही नहीं विपक्षी पार्टियों के नेता उनसे काफी खफा था। गुरप्रीत सिंह भुल्लर मोहाली, जालंधर समेत कई जिलों मेें तैनात रह चुके हैं। वह जालंधर रूरल के एसएसपी भी रहे हैं और उसी सीट पर उनका प्रोमोशन बतौर डीआईजी हुआ था।