फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, बाप-बेटे जख्मी

कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, बाप-बेटे जख्मी

Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, बाप-बेटे जख्मी
कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, बाप-बेटे जख्मी
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
फिरोजपुर-लुधियाना हाईवे पर पड़ते गांव मलवाल कदीम के पास कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाप-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना कुलगढ़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कुलदीप सिंह (55) व 18 गगनदीप (18) वासी बस्ती खलीलवाली ने पुलिस को दोनों मंजीत सिंह (54) पुत्र तेजा सिंह के साथ सुबह घर से बाइक से फिरोजपुर छावनी में काम करने के लिए निकले थे। बाइक को कुलदीप सिंह चला रहा था और दोनों बाइक के पीछे बैठे थे। जैसे ही उनकी बाइक फिरोजपुर-लुधियाना हाईवे पर पड़ते गांव मलवाल कदीम के पास पहुंचकर सड़क क्रॉस करने लगे कि एक तेज रफ्तार कार नंबर- पीबी 05 एडी 3999 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मंजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाप-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों बाप-बेटों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर, थाना कुलगढ़ी के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जख्मियों के बयान पर कार चालक तलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलविंदर सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed