फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   9-year-old girl raped, one nominated

Jalandhar News: गूंगी-बहरी 9 साल बच्ची से दुष्कर्म, एक नामजद

Thu, 24 Aug 2023 06:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
9-year-old girl raped, one nominated
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। गांव जब्बोसुधार में एक 9 वर्षीय गूंगी-बहरी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद से आरोपी फरार है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।

जानकारी अनुसार गांव जब्बोसुधार में एक प्रवासी मजदूर किराये के मकान में रहता है। देर रात उसके साथ उसकी 9 वर्षीय गूंगी-बहरी बच्ची भी सो रही थी। तभी आधी रात को मकान मालिक उसकी बच्ची को सोते हुए अपने कमरे में उठा ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि जब आरोपी दुष्कर्म के बाद उसकी बच्ची को छोड़ने आया तो उसकी नींद खुल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed