{"_id":"66b7a08bf92bbdc9b90c75aa","slug":"9-arrested-including-a-couple-who-extorted-lakhs-by-honeytrap-and-blackmailing-them-firozpur-news-c-16-1-pkl1027-489759-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर लाखों वसूलने वाले दंपती समेत 9 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर लाखों वसूलने वाले दंपती समेत 9 काबू
Sat, 10 Aug 2024 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा जबरन वसूली की गई 5 लाख रुपये की नकदी व 5 और 10 लाख के चेक भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह के 9 शातिरों को नगर थाना पुलिस ने काबू करके बड़े गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से जबरन वसूली की गई नकद राशि व चेक बरामद किए हैं जोकि आरोपियों ने पीड़ित से ब्लैकमेल कर वसूल किए थे।
पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि सुरिंदर कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी बघे के उताड़ ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपियों के साथ उसकी फोन पर बातचीत होती रहती थी। आरोपियों ने उसे फोन कर मक्खू बुलाया जहां पर आरोपियों ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर जबरन ब्लैकमेल करने के लिए मिलकर उसका नग्न वीडियो बना लिया और बाद में वायरल करने की धमकी देकर उससे भारी धनराशि वसूल की गई।
शुक्रवार को राजीनामा करने की सूरत में पैसों की मांग को लेकर आरोपियों ने पीड़ित को बुलाया जहां पर पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों में जोतम कौर पत्नी मनजीत सिंह, जसविंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी गंग कनाल, सुनीता पत्नी शमशेर सिंह निवासी टिड्डी अराईयां वाला, कृष्णा रानी पत्नी मक्खन सिंह, छिंदो बाई उसके पति अंग्रेज सिंह निवासी चक्क मलोचां (हीरे वाला), अमन, सुखचैन सिंह पुत्र करनैल सिंह व गोबिंद सिंह पुत्र हरमंदर सिंह निवासी करनीवाला द्वारा मिलकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए उससे जबरन भारी रकम की वसूली की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस उपकप्तान ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित से एक मोबाइल फोन वीवो, नकद पैसे में 35 हजार, 50 हजार व 45 हजार रुपये कुल एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी, 1 लाख 10 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से, 5 लाख रुपये नकद, 2 चेक एक 10 लाख व दूसरा 5 लाख रुपये के लिए गए। इन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस उपकप्तान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि उनसे जबरन वसूली व हनीट्रैप के अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके। इस मौके नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज कुमार भी मौजूद थे।
कैप्शन:पकड़े गए गिरोह के सदस्य व जानकारी देते पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा।