फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   श्री राम भक्ति करने वाले भक्त हनुमान जी को अतिप्रिय : कमलानंद

श्री राम भक्ति करने वाले भक्त हनुमान जी को अतिप्रिय : कमलानंद

Mon, 05 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
श्री राम भक्ति करने वाले भक्त हनुमान जी को अतिप्रिय : कमलानंद
श्री राम की भक्ति करने वाले हनुमान जी को अतिप्रिय : कमलानंद
विज्ञापन

मुक्तसर। श्री राम भवन में सोमवार को श्री हनुमान जयंती उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें देवभूमि हरिद्वार के स्वामी कमलानंद गिरि जी महाराज ने वीर बजरंगी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि वीर बजरंगी जैसा श्री राम भक्त व सेवक जगत में न हुआ है न कभी होगा। वीर बजरंग बली अपने आराध्य प्रभु श्री राम चंद्र जी क ी सेवा का कोई मौका नहीं छोड़ा करते थे। वह तो अपने प्रभु की सेवा करने के बहाने ढूंढा करते थे। वह कभी अपने आराध्य से सेवा नहीं पूछते थे बल्कि उनकी सेवा के कार्य ढूंढा करते थे। सच्चा सेवक वही होता है जो अपने गुरु के बिना कुछ बोले ही सब कुछ समझ जाए। हनुमान जी ऐसे ही सेवक थे जो प्रभु श्री राम चंद्र जी के मन की इच्छा को पहले ही भांप कर उनके बिना कुछ कहे ही उस इच्छा को पूर्ण करने को तैयार रहते थे। इस दौरान मंदिर प्रांगण वीर बजरंगी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर का माहौल भक्तिमय हुआ नजर आ रहा था। श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा एवं श्री सुंदर कांड पाठ भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed