फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी पर अड़े निगम मुलाजिम

पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी पर अड़े निगम मुलाजिम

Tue, 30 Oct 2018 10:06 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी पर अड़े निगम मुलाजिम
हड़ताल कर पूर्व मेयर की गिरफ्तारी मांगी
विज्ञापन

नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी से हुई हाथापाई का मामला
पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दे रही दबिशें
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी से हाथापाई करना और उसे गालियां निकालना पूर्व मेयर सुरेश सहगल के लिए बड़ी समस्या बन गया हैं। मंगलवार को नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के स्टाफ समेत सभी शाखाओं के मुलाजिमों ने कामकाज ठप रख पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तारी मांगी। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांग की है कि जब तक पूर्व मेयर सहगल की गिरफ्तार नहीं होती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना है कि जिस अवैध इमारत के निर्माण को रुकवाने को लेकर जो हंगामा हुआ उसे गिराने का आदेश दिया जाए।
मंगलवार को नगर निगम के टाउन हॉल में इक्कठा हुए नगर निगम के सभी शाखाओं के अधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक दबाव डालकर अफसरों और मुलाजिमों को अपनी ड्यूटी सहीं ढंग से नहीं करने देंते हैं। अगर काम करते हैं तो उन्हें कभी हाऊस मीटिंग में बेइज्जत किया जाता है तो कभी बीच सड़क पिटाई की जाती हैं। सभी ने फैसला किया है कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और जिस अवैध निर्माण को लेकर सारा हंगामा हुआ उस पर डिच चलाने के आदेश दिए जाएं। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व मेयर सहगल पर दिए पर्चे में कई धाराएं नहीं लगाई हैं, केस में उन धाराओं को भी साथ जोड़ा जाए।
विज्ञापन

बिल्डिंग इंस्पेक्टरों ने अब शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। थाना तीन के प्रभारी कंवर विजयपाल ने कहा कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही हैं। आरोपी बब्बू को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही बाकी आरोपियों के बारे में पता चलेगा। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व मेयर सहगल, बब्बू समेत दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed