फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   80 thousand robbed on the basis of pistol in firozpur

पिस्तौल के बल पर छह शातिरों ने 80 हजार लूटे

Fri, 21 Aug 2020 04:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
80 thousand robbed on the basis of pistol in firozpur
थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव खेरेके के पास फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से पिस्तौल के बल पर छह शातिरों ने नगदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में ग्रामीणों से एकत्र किए कर्ज की किश्तों के रुपये थे। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार को छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सूर्य पुत्र राजकुमार वासी कैथल (हरियाणा) ने कहा कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और ग्रामीणों से किश्तें एकत्र करने का काम करता है। वीरवार देर शाम को विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से कर्ज की किश्तें एकत्र कर बाइक से गुरुहरसहाए लौट रहा था। जैसे ही गांव खेरेके के नजदीक पहुंचा तो वहां पर छह लोग खड़े थे जिन्होंने उसे रोक लिया और पिस्तौल के बल पर उसकी पीठ पर लटका पैसों से भरा बैग छीन लिया। इसके अलावा उसका टैबलेट और मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई दर्शन सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर अज्ञात छह शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस जगह पर वारदात हुई है उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed