फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रसियों को धमकियां देना कैप्टन की घबराहट के संकेत: सुखबीर बादल

कांग्रसियों को धमकियां देना कैप्टन की घबराहट के संकेत: सुखबीर बादल

Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रसियों को धमकियां देना कैप्टन की घबराहट के संकेत: सुखबीर बादल
कैप्टन राजनीतिक जवाबदेही की शुरुआत खुद से करें : सुखबीर बादल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। फिरोजपुर से अकाली उम्मीदवार सुखबीर बादल ने कैप्टन से सवाल किया है कि मंत्रियों को धमकाने के बजाय मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी छोड़ने का वादा करके राजनीतिक जवाबदेही की शुरुआत अपने घर से ही क्यों नहीं करते। बादल लोकसभा चुनाव प्रचार के तीसरे दिन बल्लूआना हल्के में विभिन्न रैलियों को संबोधित कर रहे थे।

बादल ने कहा कि कैप्टन द्वारा अपनी पार्टी के मंत्रियों व विधायकों को दी धमकियां उन्हें एक डरपोक जरनैल साबित करती है। कैप्टन द्वारा अपनी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों को दी जा रही धमकियों से कांग्रेस खेमे में घबराहट है। बठिंडा से कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वड़िंग द्वारा मचाए जा रहे शोर से भी उसकी घबराहट साफ नजर आती है, राजा वडि़ंग ने कहा है कि राज्य का प्रशासन अब भी अकालियों की बात सुनता है। इस मौके पर पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू, नगर परिषद के पूर्व प्रधान शिवराज चौधरी, सुखराज सिंह गोरा, विजय कारगवाल, हरचरण सिंह चरना, कौर सिंह बहाववाला, प्रहलाद खांटवा, हवा सिंह पूनियां, केवल सिंह, हनुमान मेघवाल, काका चकड़ा, आरडी बिश्नोई, अकाली दल महिला विंग की जिलाध्यक्ष कर्मजीत कौर ढिल्लों, सुमित बिश्नोई, प्रकाश भादू, मुकेश गोयल, विजय कारगवाल, राज सिंह बराड़, एडवोकेट रविंदर गिल और चौ. तारा चंद मौजूद थे।
विज्ञापन




इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed