{"_id":"5cc09854bdec2260e22aeae2","slug":"71556125780-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला की टिकट कटने से घमासान, पार्टी के नेता ने लगाए होशियारपुर सीट 11 करोड़ में बेचने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला की टिकट कटने से घमासान, पार्टी के नेता ने लगाए होशियारपुर सीट 11 करोड़ में बेचने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला की टिकट कटने से घमासान
पार्टी के नेता ने लगाए होशियारपुर सीट 11 करोड़ में बेचने के आरोप
सांपला समर्थकों ने फेसबुक पर पार्टी प्रधान श्वेत मलिक की फोटो पर पर क्रास लगाकर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सांपला के समर्थक नेता व एसएसी मोर्चा के महासचिव शीतल अंगुराल ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि होशियारपुर सीट के लिए उन्होंने 11 करोड़ की डील की है। इस डील में पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक की भूमिका भी रही। शीतल अंगुराल ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि श्वेत मलिक ने पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया है, वह खुद पार्षद का चुनाव हार गए थे और अब राज्यसभा व प्रदेश के प्रधान हैं। सांपला के समर्थकों ने यहां तक लिखा कि वह अपना पार्षद का चुनाव सात हजार वोटों से हार गए थे, ऐसे नेता को प्रधान बनाकर पार्टी का नुकसान किया गया है।
शीतल अंगुराल केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के निकटवर्ती माने जाते हैं। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि होशियारपुर सीट अमित शाह व श्वेत मलिक ने 11 करोड़ रुपये में बेची है। सांपला ने होशियारपुर के लोगों के लिए काफी कुछ किया, काफी मेहनत की लेकिन पार्टी ने पैसे के आगे घुटने टेक दिए। भाजपा जैसी पार्टी में सीटों को बेचने का मामला उठने के बाद हलचल मच गई है और पार्टी नेता अमित शाह व मलिक पर सीधा आरोप लगा रहे हैं। वहीं सांपला गुट के नेताओं ने फेसबुक पर श्वेत मलिक के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उनके समर्थक अश्वनी गोंधी के अलावा विकास ने भी श्वेत मलिक की फोटो अपलोड कर उस पर आपत्तिजनक कमेंटस किए हैं।