फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल शुरु

मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल शुरु

Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल शुरु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुक्तसर। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन, सांझा मुलाजिम मंच पंजाब और यूटी में शामिल संगठनों ने प्रदेश सरकार की टालमटोल वाली नीतियों के चलते वीरवार से फिर कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

जिला अध्यक्ष मनदीप भंडारी ने बताया कि पीएसएमएसयू की हाई पावर कमेटी की ओर से बीते दिनों सरकार से की गई बैठक में आश्वासन दिया गया था लेकिन फिर से सरकार ने उसे पूरा नहीं किया है। सरकार की ओर से मुलाजिमों के महंगाई भत्ते की दो सालों की किश्तें जनवरी 2017-18 से न देकर डीए की डीलिंक करते हुए मुलाजिमों से धोखा किया है। इसके अतिरिक्त एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती मुलाजिमों को डीसीआरजी व एक्सग्रेशिया व पुरानी पेंशन बहाल करने व कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने व महंगाई भत्ते के बकाया संबंधी नोटिफिकेशन न करके मुलाजिमों हक देने की बजाय सरकार लारों में समय निकाल रही है। इस कारण समूचे मुलाजिम वर्ग में रोष की लहर चल रही है। लगातार कलम छोड़ हड़ताल जारी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के जन्म व मौत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व मेडिकल सर्टिफिकेट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्रग लायसेंस व अन्य कार्यालयी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इस कारण आम जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस समय स्वास्थ्य विभाग के समूह फार्मासिस्ट, ड्राइवर, एनएचएम स्टाफ, दर्जा चार मुलाजिम भी इस हड़ताल में सहयोग दे रहे हैं। मौके पर भूपिंदर सिंह, राजन कक्कड़, मनप्रीत कौर, जोगिंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, सुखराज सिंह, परमजीत कौर, किरन, बबली, पवनदीप कौर, राजदीप कौर, सरबजीत सिंह, रेनुका, लक्की कुमार, विक्रमजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed