फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   संदिग्ध हालत में युवक की मौत

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

Fri, 28 Jun 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक की मौत

विज्ञापन
जालंधर। थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ते गांव नूरपुर धोगड़ी रोड पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव नूरपुर के रूप में हुई है। लोगों ने मौके पर इकट्ठे होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक का शव सड़क पर फेंका गया है। उन्हें आशंका है कि अजय कुमार की हत्या की गई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई भी जख्म और निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई। पुलिस जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed