फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बर1ल्डिंग विभाग ने कामकाज किया ठप्प, पूर्व मेयर सहगल की गिरफ्तारी को लेकर अड़े

बर1ल्डिंग विभाग ने कामकाज किया ठप्प, पूर्व मेयर सहगल की गिरफ्तारी को लेकर अड़े

Wed, 31 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
बर1ल्डिंग विभाग ने कामकाज किया ठप्प, पूर्व मेयर सहगल की गिरफ्तारी को लेकर अड़े
मुलाजिमों ने दफ्तर में लगाया ताला
विज्ञापन

नगर निगम के बिल्डिंग विभाग में किया कामकाज ठप
पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी को लेकर अड़े
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पूर्व मेयर सुरेश सहगल व बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश जोशी के बीच हुई हाथापाई का मामला गर्माता जा रहा है। रोष स्वरूप बुधवार को बिल्डिंग विभाग के कर्मचारियों ने अपना कार्यालय बंद रखा और उस पर ताला लगा दिया।

कर्मचारियों की मांग है कि जब तक पूर्व मेयर सहगल की गिरफ्तार नहीं होती तब तक वह निगम का कामकाज नहीं करेंगे और हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना है कि जिस अवैध इमारत के निर्माण को रुकवाने को लेकर जो हंगामा हुआ उसे गिराने का आदेश दिया जाए। बिल्डिंग ब्रांच के हड़ताल पर जाने की वजह से शहर के निवासियों को अपने काम करवाने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। अभी हाल ही में शुरू हुआ एनओसी का काम इस विवाद की वजह से लटक रहा हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी इस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार करे में कामयाब नहीं हो पाई। पुलिस ने इमामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल, बब्बू समेत दो अज्ञात लोगों के नाम पर केस दर्ज किया था। गौरतलब है कि 28 अक्तूबर दिन रविवार को पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी से हाथापाई करने के साथ जमकर गालियां निकाली थी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed