फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गतका प्रतियोगिता में लड़कों में पंजाब व लड़कियों में हरियाणा रहा अव्वल

गतका प्रतियोगिता में लड़कों में पंजाब व लड़कियों में हरियाणा रहा अव्वल

Sun, 01 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
गतका प्रतियोगिता में लड़कों में पंजाब व लड़कियों में हरियाणा रहा अव्वल
पंजाब और हरियाणा ने जीती गतका चैंपियनशिप
विज्ञापन

आठवीं नेशनल गतका चैंपियनशिप धूमधाम से संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। नेशनल गतका एसोसिएशन इंडिया और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी की तरफ से माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल गुरहरसहाय में गतका चैंपियनशिप करवाई जा रही है। तीन दिवसीय 8वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में लड़कों में पंजाब और लड़कियों में हरियाणा अव्वल रहा।
जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में व्यक्तिगत लड़के फ्री सोटी में इंद्रजीत सिंह चंडीगढ़, संजीत दिल्ली व नवजोत राजस्थान ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की टीम सिंगल सोटी में हरियाणा ने पहला, दिल्ली ने दूसरा और पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्राफी लड़कों में पंजाब ने पहला, हरियाणा ने दूसरा और चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में हरियाणा ने पहला, दिल्ली ने दूसरा और पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रबंधकों की तरफ से विजेताओं को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मौके पर दीपक अवाला, रामवीर सिंह, अवतार सिंह सेक्रेटरी नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सुनील कुमार शर्मा जिला खेल अधिकारी, वेद प्रकाश, स्कूल के चेयरमैन सरदार महिपाल सिंह, गुरविंद्र पाल सिंह, जिला गतका एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान हरवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो संख्या-01एफजेडआरपी06 व 07
कैप्शन-गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) में आठवीं नेश्नल गतका चैंपियनशिप के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed