{"_id":"5b326bee4f1c1b644d8b8b0c","slug":"71530031086-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों में आमने-सामने टक्कर में हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों में आमने-सामने टक्कर में हवलदार की मौत
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारों की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की मौत
दो पुलिस कर्मियों समेत दोनों कारों में सवार नौ लोग जख्मी
दो को गंभीर अवस्था में जालंधर किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सुभानपुर के पास फ्लाईओवर पर दो कारों की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया है।
थाना सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि हवलदार कुलविदंर सिंह निवासी गांव इब्राहिमवाल गोराया में हवलदार हैं। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने सुभानपुर के नजदीक अपने तीन अन्य साथी पुलिस कर्मचारियों को भी अपनी कार में बैठा लिया। कुलविंदर सिंह ने जैसे ही अपनी कार सुभानपुर फ्लाईओवर पर चढ़ाई तो जालंधर की ओर आ रही कार के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके कारण हवलदार कुलविंदर सिंह और दूसरी कार के चालक मनजीत सिंह सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुलविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। दूसरी कार के चालक मनजीत सिंह, उसके पिता लखविंदर सिंह, माता हरबंस कौर, उसका पति रुहानी, बहन किरनजोत कौर उसके दो बच्चे जोबन व अभिजोत और कुलविंदर सिंह के साथी दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायल मनजीत सिंह व उसके पिता लखविंदर सिंह की हालत गंभीर होने से कारण डाक्टरों ने उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर की पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।