{"_id":"5ac26acf4f1c1bf5618b516e","slug":"71522690767-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दलित समाज ने रेल यातायात किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दलित समाज ने रेल यातायात किया जाम
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में दलित समाज ने रेल यातायात किया जाम
सुबह से ही राम नगर रेलवे लाइन पर लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सोमवार को दलित समाज के लोगों ने शहर में रेल यातायात जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राम नगर रेलवे लाइनों पर सुबह 8 बजे ही धरना लगा दिया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
जालंधर रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस और सच्चखंड एक्सप्रेस ट्रेनों को ही दिल्ली रवाना किया गया। इसके बाद कोई भी ट्रेन शहर से निकलने नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने राम नगर रेलवे लाइन पर ही धरना लगा दिया। यह रेलवे लाइन जालंधर से अमृतसर और दिल्ली को आपस में जोड़ती है। अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को जालंधर स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए न तो ट्रेन और न ही बस मिली। यहां तक की सड़क मार्ग भी बंद रखा गया। दिल्ली से जालंधर आने वाली अन्य ट्रेनों को पीछे ही रोक दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप हैं कि मोदी ने ही सुप्रीम कोर्ट के जरिये एससी-एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी न करने के आदेश दिलवाए हैं।