फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी

ीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी

Sun, 07 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी
घायलों को सिविल अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

कपूरथला। शहर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। जहां पर ड्यूटी डाक्टर की ओर से घायलों का उपचार किया जा रहा है। ड्यूटी डॉ. बीएस बैंस के अनुसार एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना फत्तूढींगा के नजदीक रविवार की सुबह दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक महिला सहित दो लोग हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉ. बीएस बैंस के अनुसार व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि महिला की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल इलाज जारी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन परमजीत सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव नवां पिंड भट्ठे ने बताया कि वह अपनी भाभी सरबजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह के साथ बाइक परन सवार होकर सुल्तानपुर लोधी में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब वह गांव फत्तूढींगा के पास पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण वह दोनों घायल हो गई। जबकि उक्त बाइक चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। घटना संबंधी थाना फत्तूढींगा की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

दूसरी घटना में उपचाराधीन नछतर सिंह पुत्र अवतार सिंह व हैपी पुत्र भजन सिंह दोनों निवासी बेगोवाल शनिवार की देर रात बाइक पर सवार होकर अपने काम से वापस बेगोवाल अपने व्घर जा रहे थे। जब वह गांव स्त्रित्त्डडविंडी केपास पहुंचे तो अचानक सामने पशुओं का झुंड आ गया, जिसके कारण वह अपनी बाइक से संतुलन खो बैठे और गिर गए। गिरने से वह घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की सहायता से 108 एबुलेंस से कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तीसरी घटना में उपचाराधीन लखविंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव ताजपुर ने बताया कि रविवार की दोपहर वह अपनी पत्नी रविंदर कौर के साथ बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर लोधी रोड़ पर स्थित खैड़ा रिसोर्ट से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण वह दोनों घायल हो गए। जबकि कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। संबंधित थानों की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed