फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   70 year old man murdered, attacked with sticks, youths were stopped from coming home

Jalandhar News: 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लाठियों से किया हमला, युवकों को घर आने से रोका था

Wed, 15 Jan 2025 07:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 15 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
70 year old man murdered, attacked with sticks, youths were stopped from coming home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। पड़ोस में हो रही अनैतिक गतिविधियों का विरोध करने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। घटना गांव शेर मोहम्मद की है। मृतक के बेटे मंगल सिंह के अनुसार, उनके पड़ोस में एक महिला के घर पर युवकों का आना-जाना लगा रहता था।
उनकी जवान बेटी है, इसलिए उन्होंने इस गतिविधि का विरोध किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। मंगल सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी और अन्य हथियारों से उन पर हमला किया, जिसमें उनके पिता को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। थाना अमीर खास के प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed