फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तंदूर में कैरोसिन डालने से भड़की आग, सात महिलाएं झुलसी

तंदूर में कैरोसिन डालने से भड़की आग, सात महिलाएं झुलसी

Thu, 21 Feb 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
तंदूर में कैरोसिन डालने से भड़की आग, सात महिलाएं झुलसी
तंदूर में कैरोसिन डालने से भड़की आग, सात महिलाएं झुलसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। जिले के गांव नवां सलेमशाह की ढाणी लाभ सिंह में बुधवार देर शाम एक शादी समारोह में तंदूर से उठी लपटों के कारण सात महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गांव नवां सलेमशाह निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार की बारात अबोहर के गांव पक्का सीड फार्म गई हुई थी। इधर घर की महिलाओं ने रोटियां बनाने के लिए तंदूर जलाया और लकड़ियां गीली होने के कारण जब काफी देर तक तंदूर नहीं जला तो उन्होंने सुलगते हुए तंदूर में मिट्टी का तेल डाल दिया। जिससे अचानक आग की लपटों से आसपास खड़ी कई महिलाएं झुल गई। जिनमें गांव चक्कर वाले झुग्गे निवासी इंद्रजीत कौर, गांव न्यौला निवासी सीमा रानी पत्नी सुरिंद्र कुमार, वीना रानी पत्नी बलविंद्र सिंह, गांव लक्खे के उताड़ निवासी रंजीत कौर पुत्री कुलवंत सिंह, जोरा सिह मान नगर निवासी स्वर्णा रानी पत्नी अतिंद्र पाल व गांव चक्कर वाले झुगगे निवासी कमलजीत कौर व सुरिंद्रजीत कौर शामिल हैं। जिन्हें तुरंत ही सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनमें से सुरिंद्रजीत कौर की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना का पता चलते ही शादी वाले घर में भगदड़ मच गई और सूचना मिलते ही अबोहर आई बारात से भी अधिकतर लोग घर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed