फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सफाई कर्मचारियों और सीवरमेन ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

सफाई कर्मचारियों और सीवरमेन ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Wed, 20 Feb 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों और सीवरमेन ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल
सफाई कर्मी, सीवरमैन बेमियादी हड़ताल पर
विज्ञापन

शहर से नहीं उठाया गया कूड़ा, भर्ती, ठेकेदारी खत्म करना करना मुख्य मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के आवाहन पर नगर निगम की तमाम यूनियनें बुधवार से हड़ताल पर चली गई। यूनियन पदाधिकारियों अनुसार जब तक कांग्रेस सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताली कर्मचारियों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
यूनियन के हड़ताल पर जाने की वजह से बुधवार को न तो शहर के घरों से कूड़ा उठाया गया और न ही सीवरेज और सड़कों की साफ सफाई का काम हुआ। पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि यूनियन की मांग है कि ठेकेदारी सिस्टम को खत्म किया जाये। इसके अलावा 2000 सफाई कर्मचारियों और 500 सीवरमेन कर्मचारियों की भर्ती की जाये। मुलाजिमों की पेंशन स्कीम को फिर से बहाल किया जाए।
विज्ञापन

ग्रेवाल ने कहा कि हड़ताल में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन, सीवरेज मैन, इंप्लाइज यूनियन, सफाई मजदूर यूनियन, ड्राइवर एंड टेक्निकल वर्कर यूनियन, पंजाब स्टेट (म्यूनिसपल ) कर्मचारी दल माली, बेलदार यूनियन, वाटर सप्लाई फिटर कुली यूनियन, सफाई मजदूर संघ, एससी-बीसी इंप्लाइज यूनियन, सेवादार यूनियन के समूह ओहदेदार शामिल हुए हैं। यूनियनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेवाल ने कहा मांगों की अनदेशी पर हड़ताल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यूनियन की मांगे पूरी नहीं होगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान नरेश प्रधान, बिशन दास सहोता, बंटू सभ्रवाल, सन्नी सहोता, विक्रम कल्याण, सोमनाथ, पवन अग्निहोत्री, राजन सभ्रवाल, विनोद गिल, राजन गुप्ता, विक्की सहोता, अमिल सभ्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed