{"_id":"5bdb2c29bdec2269a12fc747","slug":"61541090345-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफाबा नानक के549वें प्रकाश पर्व में शमिल हो सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफाबा नानक के549वें प्रकाश पर्व में शमिल हो सकते हैं पीएम मोदी
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
समागमों के लिए मालविंदर सिंह जग्गी बने सीईओ
कपूरथला। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की सफलता के लिए बाबा नानक के 549वें प्रकाश पर्व को सूबा सरकार प्रदेश स्तर पर मना रही है। यह राज्य स्तरीय समारोह जहां अगले साल होने वाले धार्मिक आयोजन के लिए रिहर्सल के तौर पर होगा, वहीं 23 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी भी राज्य स्तरीय समारोह में विशेष तौर पर शामिल हो सकते हैं। समारोह कमेटी के उपप्रधान व सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा ने वीरवार को प्रबंधों को लेकर बैठक की। इस दौरान चीमा व डीसी मोहम्मद तैय्यब ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया। डीसी ने बताया कि 549वें प्रकाश पर्व का राज्य स्तरीय समारोह 23 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में होगा। पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंधी आईएएस अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी को सीईओ नियुक्त किया है, जबकि पीसीएस अधिकारी लखमीर सिंह राजपूत को एडीशनल सीईओ (हेडक्वार्टर) और एडीसी (जनरल) कपूरथला राहुल चाबा को एडीशनल सीईओ (फील्ड) नियुक्त किया गया है। शताब्दी समागम समिति के उपप्रधान नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय समागम को एक तरह से अगले साल होने वाले 550वें शताब्दी समागमों के ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा और भी मशहूर शख्सियत शिरकत करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साल भर चलने वाले समागमों की शुरुआत करेंगे और प्रमुख प्रोजेक्टों का नींव पत्थर भी रखेंगे।